CM Hemant Soren performs traditional dashakarma rituals for late mother Rupi Soren in NemraKolkata Durga Puja Stampede: At least 17 feared dead after rain triggers rush at Chorbagan pandalPalamu food safety team seizes expired burger buns, destroys contaminated chow mein and pedasLatehar SP urges youth to preserve and promote Nagpuri languageFreight train derailment disrupts rail traffic in Chakradharpur divisionClear skies to boost Durga Puja festivities as Jharkhand braces for morning mistIIT (ISM) Dhanbad Durga Puja pandal showcases critical minerals and semiconductorsRanchi ophthalmologist Dr Bharti Kashyap receives WOS Special Leadership Award

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को अपवित्र, अपमानित एवं क्षतिग्रस्त करने के मामले में झारखंड भाजपा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Ranchi, September 28: राजधानी रांची के हरमू स्थित राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को कथित रूप से अपवित्र करने, कालिख…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को अपवित्र, अपमानित एवं क्षतिग्रस्त करने के मामले में झारखंड भाजपा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Ranchi, September 28: राजधानी रांची के हरमू स्थित राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को कथित रूप से अपवित्र करने, कालिख पोतने और उस पर अभद्र टिप्पणी लिखे जाने के मामले में झारखंड भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, महामंत्री गणेश मिश्रा और विधायक नवीन जायसवाल ने किया।

Advertisement
Advertisement

दीपक प्रकाश ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा के सैद्धांतिक अधिष्ठान के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष और पार्टी की विचारधारा के प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक थे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमा को अपमानित करने और क्षतिग्रस्त करने का प्रयास भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले नेता थे और जम्मू-कश्मीर की एकता एवं अखंडता के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने बलिदान दिया। ऐसे राष्ट्रनायक की प्रतिमा के साथ इस प्रकार का कृत्य गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है।

Stay informed. Get Jharkhand's top stories in your inbox.

Free. No spam. Unsubscribe anytime.

दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, लेकिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को मिटाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि देश के महापुरुष किसी भी जाति, धर्म या वर्ग से जुड़े हों, उनकी प्रतिमाएं उनके योगदान, त्याग, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त या अपमानित करना सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकता।

Advertisement
Advertisement

दीपक प्रकाश ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा आंदोलन करेगी।

हरमू मंडल अध्यक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इस मामले में भाजपा हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। भाजपा ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 324, 298, 196, 352 और 356 तथा Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी ने मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क एवं उनकी प्रतिमा की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, रांची महानगर के उप मेयर नीरज कुमार, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सुधीर श्रीवास्तव, दीनदयाल वर्णवाल, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी सूरज शाहदेव, सतीश सिन्हा, अजय राय, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

More from Breaking
CM Hemant Soren performs traditional dashakarma rituals for late mother Rupi Soren in Nemra

CM Hemant Soren performs traditional dashakarma rituals for late mother Rupi Soren in Nemra

October 18, 2026
Kolkata Durga Puja Stampede: At least 17 feared dead after rain triggers rush at Chorbagan pandal

Kolkata Durga Puja Stampede: At least 17 feared dead after rain triggers rush at Chorbagan pandal

October 17, 2026
Palamu food safety team seizes expired burger buns, destroys contaminated chow mein and pedas

Palamu food safety team seizes expired burger buns, destroys contaminated chow mein and pedas

October 17, 2026

Stay informed. Get Jharkhand's top stories in your inbox.

Free. No spam. Unsubscribe anytime.

About the Author

Suman Shrivastava