झारखंड भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने जनजातीय समाज से जुड़ाव मजबूत करने का संकल्प दोहरायाJharkhand BJP in-charge Gajendra Singh Patel pledges stronger tribal outreachIIT-ISM Professor Ram Madhab Bhattacharjee receives prestigious MGMI AwardLatehar police hold peace committee meeting ahead of Durga PujaJharkhand stays hot and dry, rain chances rise from Wednesdayसुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार की तत्काल निलंबन की मांग ठुकराई, SIR याचिका पर नोटिसSupreme Court refuses ex-parte suspension of CEC Gyanesh Kumar, issues notice on SIR plea‘Why are lizards an overlooked creature in wildlife week celebrations?’ asks DFO Medininagar

झारखंड भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने जनजातीय समाज से जुड़ाव मजबूत करने का संकल्प दोहराया

THE JHARKHAND STORY NETWORK खूंटी, 5 अक्टूबर: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने अपने खूंटी प्रवास…

झारखंड भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने जनजातीय समाज से जुड़ाव मजबूत करने का संकल्प दोहराया

THE JHARKHAND STORY NETWORK

खूंटी, 5 अक्टूबर: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने अपने खूंटी प्रवास के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। उन्होंने बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया।

पटेल ने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती पर आना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा और बुधराम मुंडा से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद लिया।

इस दौरान झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Stay informed. Get Jharkhand's top stories in your inbox.

Free. No spam. Unsubscribe anytime.

जनजातीय समाज से भाजपा का जुड़ाव और मजबूत करने पर जोर

गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले समय में जनजातीय समाज के साथ अपने संवाद और संपर्क को और मजबूत करेगी तथा गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार, विकास और कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पटेल ने कहा कि झारखंड भाजपा जनजातीय समाज को और मजबूती से संगठन से जोड़ेगी और आने वाले समय में इस बदलाव को पूरा देश देखेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजातीय समाज के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को देशभर में याद किया जाए, इसके लिए उनके जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की एक बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement

कड़िया मुंडा से लिया संगठनात्मक मार्गदर्शन

झारखंड भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल और दोनों सह-प्रभारियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से भी मुलाकात की। उन्होंने कड़िया मुंडा का आशीर्वाद लिया और झारखंड की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों तथा संगठन को मजबूत करने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को और मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा हुई।

पटेल ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन भाजपा की बड़ी ताकत है। उनके अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से पहले पूजा-अर्चना करना परंपरा का हिस्सा है। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी और दोनों सह-प्रभारियों ने कार्यभार संभालने से पहले उलिहातू पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

साहू ने राज्य की वर्तमान सरकार पर बिरसा मुंडा की जन्मस्थली के विकास को लेकर उदासीन रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास सरकार के समय गांव में सड़क और पुस्तकालय सहित विकास कार्य किए गए थे, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार के छह वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद गांव के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

कार्यकर्ता फागु मुंडा के घर किया पारंपरिक भोजन

गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ता एवं मुखिया फागु मुंडा के घर पहुंचकर पारंपरिक भोजन किया और उनके परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद किया।

भोजन में मड़ुआ रोटी, बर्रा, धुस्का, गुलगुला, देहाती चावल, दाल और लाल साग परोसे गए। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ाव का उदाहरण बताया।

विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अर्पित की श्रद्धांजलि

खूंटी पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंडी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप गजेंद्र सिंह पटेल तथा दोनों सह-प्रभारियों का स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़े, झारखंडी नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

पटेल और अन्य नेताओं ने खूंटी के सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस, नीचे चौक पर भगत सिंह और जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। खूंटी के साइको स्थित गया सिंह मुंडा चौक पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, बिरंची नारायण, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, सुनीता सिंह, शालिनी बैसिखियार, योगेंद्र प्रताप सिंह, संदीप वर्मा, सूरज शाहदेव, तारिक इमरान, सतीश सिन्हा, कोचे मुंडा, राहुल शाहदेव, आनंद कुमार, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रियंक भगत सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

More from Breaking
Jharkhand BJP in-charge Gajendra Singh Patel pledges stronger tribal outreach

Jharkhand BJP in-charge Gajendra Singh Patel pledges stronger tribal outreach

October 5, 2026
IIT-ISM Professor Ram Madhab Bhattacharjee receives prestigious MGMI Award

IIT-ISM Professor Ram Madhab Bhattacharjee receives prestigious MGMI Award

October 5, 2026
Latehar police hold peace committee meeting ahead of Durga Puja

Latehar police hold peace committee meeting ahead of Durga Puja

October 5, 2026

Stay informed. Get Jharkhand's top stories in your inbox.

Free. No spam. Unsubscribe anytime.

About the Author

Suman Shrivastava